“प्रथम सुख निरोगी काया” यह उक्ति हम बचपन से सुनते या रहे और जो एक परिपूर्ण सत्य भी है। एक स्वस्थ शरीर के बिना मानव अधूरा है। किसी भी काम को करने में शरीर तन और मन से स्वस्थ होना चाहिए। परन्तु वर्तमान परिदृश्य में देखा जाए तो देश की आधे से ज्यादा आबादी किसी न किसी रोग से ग्रस्त है। जिसमे मधुमेह और हार्ट से संबधित बीमारी का अनुपात सबसे ज्यादा है। इन सब बीमारियों के पैदा होने के पीछे की मुख्य वजह है वजन का अनियमित रूप से बढ़ना। आजकल के अधिक व्यस्त दिनचर्या की वजह से हर कोई अपने शरीर पर सही तरीके से ध्यान नहीं दे पाता है। और बहुत से लोग आलस की वजह से भी खुद को मोटापे का घर कर देते है। इन बीमारियों की वजह से भारत में इंसान की औसत उम्र धीरे धीरे कम हो रही है। बीमारियों के उपचार भी अधिक महंगे होने के कारण घर की आर्थिक स्थिति पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। अगर उचित समय पर उचित प्रबंध किए जाए तो मोटापे से बचा जा सकता है। आज हम उन तरीकों को आप तक लेकर आए है जो मोटापे को कम करने में तो आप की सहायता करेगा ही साथ में आप को खूबसूरत भी बनाएगा।
1. नियमित व्यायाम
नियमित रूप से व्यायाम करने से पेट की चर्बी को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। यह एक बहुत ही असरदार और कारगर उपाय है। व्यायाम करने से शरीर में अधिक मात्रा में पसीना निकलता है और शरीर में जमी चर्बी कम होती है। रोजाना सूर्य नमस्कार की सभी क्रियाएं, सर्वागासन, भुजंगासन, वज्रासन, पदमासन, शलभासन करना लाभदायक हो सकता है। यह क्रियाएं शरीर में चुस्ती लाती है और आलसय को दूर करती है। तन क साथ साथ मन को भी प्रबल करती है।
2. खान पान का विशेष ध्यान
पेट की चर्बी बढ़ने के पीछे की मुख्य वजह है खाने की वस्तुओं पर नियंत्रण ना होना। फास्ट फूड शरीर में चर्बी को बढ़ाते है और बहुत ही ज्यादा हानिकारक भी होते है। अतः हमेशा घर में बनी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। सप्ताह में एक बार व्रत करना भी बहुत लाभकारी होता है। इस से शरीर में नियंत्रण पैदा होता है जिस से की आप अनगरल वस्तुओं को खाने से बच सकते है। व्रत के दौरान सिर्फ पेय पदार्थों या फलों का सेवन करें जैसे नींबू पानी, दूध, जूस, सूप इत्यादि चीजों को प्राथमिकता दें। आप चाहें तो सब्जियों का सलाद या फ्रूट सलाद खा सकते हैं। सलाद शरीर के फायदेमंद होने के साथ वजन घटाने में भी कारगर साबित हो सकता है।
3. घरलु नुसके
दैनिक जीवन में कुछ छोटी सी बातों को अपना कर इस बड़ी समस्या से समाधान पाया जा सकता है। जैसे-
- वजन घटाने या मोटपा कम करने के लिए शहद का सेवन भी फायदेमंद होता है। गुणकारी शहद की थोड़ी सी मात्रा रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ मिलकार पीएं और फर्क देंखे। इससे आपके पेट पर जमा चर्बी कुछ दिनों में ही गायब हो जाएगी।
- गुनगुने पानी में कुछ नींबू का रस मिला कर पीने से पीने से चर्बी कम होती है। अतः इसे भी दैनिक जीवन में प्रयोग किया जा सकता है।
- खरबूजे को खाने से शरीर में पानी की मात्रा भी नियंत्रित रहती है और अनावश्यक वजन भी बढ़ने से रोकता है। क्यूंकी हर भूख को कम करता है।
- पुदीने और हरे धनिये को समान मात्रा में लेकर चटनी बना कर उपयोग करने से चर्बी को कम किया जा सकता है।
- एलोवेरा का सेवन मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है और फैट्स स्टोर नहीं होने देता। दो चम्मच एलोवेरा के जूस में एक चम्मच जीरा पाउडर मिलाएं और इसे आधे ग्लास गुनगुने पानी में मिलाएं। खाली पेट इसका सेवन करें और 60 मिनट बाद ही कुछ खाएं।
4. प्रोटीन का सेवन अधिक मात्रा में करे
आदर्श रूप में, आपके सभी प्रोटीन बिना चर्बी के होना चाहिए, जैसे अंडे का सफेद भाग, मछली, चिकन या लाल मांस बहुत कम चर्बी या वसा के साथ। शरीर को प्रोटीन पचाने के लिए अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है और यह मांशपेसियों को भी मजबूत बनाता है। मांशपेसियों के बनने से वसा पिगलती है। जिसे से मोटापा कम होता है और शरीर भी सूडोल बनता है।
5. बादाम के सेवन
बादाम शायद ही किसी को नापसंद होगी अतः बादाम के नियमित सेवन से वजन तो काम होगा ही साथ में दिमाग भी तेज होता है। बादाम में ओमेगा 3 फेटी एसिड होता है जो वजन को काम करने में सहायता करता है। रात को रोज सोते समय 6-8 बादाम भिगो कर दूध के साथ सेवन करने से तुरंत लाभ होता है।
अतः ऊपर बताए गए तरीकों को अपना कर उचित भोजन, व्यायाम और दिन में 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।